उत्तरकाशी 18 मई (आरएनएस)। अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में देवीधार से डुंडा और मातली से गंगोरी तक होटल, ढाबों और आश्रमों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस जांच में कुल 18 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले 17 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने होटल और आश्रम मालिकों को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

