कोण्डागांव, 24 जून (आरएनएस)। कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीडि़त के 3 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा केशकाल तहसील ग्राम एटेकोन्हाड़ी निवासी बृजबती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पुत्रवधु सुरजबती, पुत्र मकुंद को, माकड़ी तहसील ग्राम छत्तौड़ी निवासी मंगलराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर भाई सेनापति को, धनोरा तहसील के ग्राम चुरेगांव कोरगांव निवासी विक्षा की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता सियाबती को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

