देहरादून 24 जून (आरएनएस)। क्लेमेंटाउन क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था और जन सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने बुधवार को विद्युत विभाग (आईएसबीटी) के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।स्थानीय निवासी अभिषेक परमार ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों के ऊपर पेड़ों की टहनियां फैल चुकी हैं, जिससे तेज हवा या बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट और फॉल्ट होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कई बिजली के खंभे नीचे से पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें तत्काल बदलने या मरम्मत कराने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में लगाए गए नए विद्युत पोलों को अभी तक बिजली की लाइनों से नहीं जोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापनसौंपने वालों में अभिषेक परमार, चंदन राई, सूबेदार (सेवानिवृत्त) सुनील रावत, कैप्टन (सेवानिवृत्त) केसी भट्ट तथा सूबेदार डीएस फऱतियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

