देहरादून,18 मई (आरएनएस)। डीएवी इंटर कॉलेज में सेवाएं दे रहीं शिक्षिका डॉ. बबीता सहोत्रा अध्यापन कार्य के साथ मलिन बस्तियों डीएल रोड, पथरिया पीर, इंदिरा कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों में जाकर ड्रॉपआउट बच्चों को पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कुछ बच्चों का डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर, शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य इंटर कॉलेज डोभालवाला और श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज कालिदास रोड में प्रवेश दिलवाया है। जरूरतमंद बच्चों की फीस जमा करवाने के साथ – साथ उन्हें कॉपी किताबें भी उपलब्ध करवाई हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में उन्होंने सहयोग किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

