नईदिल्ली,19 मई। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाए. इसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया.
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. इस जीत के साथ, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 अंकों के साथ ढ्ढक्करु 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ शामिल हो गई.
हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. हेनिरक ने अपनी 47 रनों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए. वहीं किशन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर समझदारी से स्ट्राइक रोटेट करते रहे. ईशान ने 47 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. इस शानदार पारी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.
चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 36 रन दे कर दो विकेट हासिल किए. इसके अलावा अंशुल, नूर और अकील को एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी और डेवाल्ड ब्रेविस के सबसे ज्यादा 44 रनों की बदौलत वो 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में सफल रहे. सैमसन ने 13 गेंदों में तेजी से 27 रन बनाए. युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल 13 रन बनाकर पर क्लीन बोल्ड हो गए.
कार्तिक ने 19 गेंदों 32 रनों की पारी खेली. वही गायकवाड़ खुलकर रन बनाने में जूझते दिखे और आखिरकार 15 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह कमिंस ने अपना तीसरा विकेट हासिल किया और साथ ही टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए.
इसके बाद शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी करके पारी को फिर से खड़ा किया. ब्रेविस ने आक्रामक बल्लेबाजी की और बीच के ओवरों में कमान संभाली, जबकि दुबे ने उनका बखूबी साथ दिया.
ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल थे. दुबे भी 26 रन बनाकर आउट हो गए. प्रशांत वीर ने अंत में कुछ और रन जोड़े, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 180/7 पर समाप्त हुआ. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3/28 के आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे ने दो-दो विकेट लिए.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

