सुल्तानपुर 19 मई (आरएनएस )। जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस और गोकशी के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का इलाज सीएचसी अखंडनगर में चल रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकशी का फरार आरोपी मोहम्मद आसिफ बलेनो कार से क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही अखंडनगर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी आसिफ ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आसिफ के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बलेनो कार, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर निवासी घोषपुर, थाना शाहगंज, जिला जौनपुर के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ गोकशी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना जयसिंहपुर में हुई हालिया गोकशी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

