एआईएमआईएम ने ईदुल अजहा पर्व पर आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति की मांग
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस )। मुसलमानों का पवित्र धार्मिक पर्व ईदुल अजहा बकरीद जो आगामी 28 मई को पड़ रहा है जिसमें पर्व को लेकर कुछ आवश्यक सुविधाओं से संबंधित बिन्दुओं पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि जानवरों को मंडी तक लाने के लिए व्यापारियों को विश्वास में लिया जाए। जानवरों की गाडिय़ों को प्रशासन द्वारा पूर्ण सुरक्षा दिया जाए। छोटे एवं बड़े मवेशियों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए। जहां पर मवेशियों की मंडी लगती है वहां पर नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए।
इसके साथ ही स्लॉटर हाउस की साफ सफाई के साथ तीन दिन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विकास के नाम पर करेली में जो सीवर लाइन की मिट्टी खोदी गई है मिट्टी के ढेर को सड़क से हटाया जाए। प्रदूषण कम हो इसलिए उस पर पानी का छिड़काव किया जाए । जो भी विकास कार्य हो रहा है वह मानक पर खरा होना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर, रियजुल हक़ चौधरी, ज़ुबैर अहमद, इमरान बख्शी, असलम खान, अदीब अली, परवेज अली, शमशाद अहमद, मोहम्मद अजहरुद्दीन, आदिल खान, मोहम्मद मोहकम, मोहम्मद अमान आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

