प्रयागराज 19 मई (आरएनएस )। विश्व हिंदू महासंघ संगठन द्वारा संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में रागिनी सिंह किन्नर को विश्व हिंदू महासंघ संगठन के किन्नर प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
यह नियुक्ति विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन की संस्तुति पर की गई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रागिनी सिंह किन्नर अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी। नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री रागिनी सिंह किन्नर ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के विचारों और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

