चेहरा रुमाल से बंधा, कपड़े फटे
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस )। मेजा थाना क्षेत्र के मंगलवार सुबह मेजा रोड रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी में एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। किशोर के चेहरे को रुमाल से बांधा गया था। उसके शरीर पर कई जगह जख्म मिले हैं।
मेजा थाना क्षेत्र के पांती गांव के राजाराम का इकलौता बेटा समीर (14) सोमवार दोपहर में घर से निकला था। कुछ देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। परिजनों ने हर संभव स्थान पर उसकी खोजबीन की लेकिन देर रात तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह मेजारोड रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी के पास से चरवाहे गुजरे तो एक किशोर का शव झाड़ी में दिख गया। जिससे सनसनी फैल गई। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मेजा रोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

