लखनऊ 19 मई (आरएनएस )। ज्येष्ठ माह के पावन तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारों में महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया तथा प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त कर शहरवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।महापौर ने हजरतगंज स्थित मीडिया प्वाइंट पर उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सहभागिता की। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया और सभी को बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं।इसके बाद महापौर गोमतीनगर स्थित सहारा बाजार के निकट वेब सिनेमा, विभूति खंड में आयोजित 17वें विशाल भंडारे में पहुंचीं। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की महापौर ने सराहना की।इसी क्रम में महापौर इंदिरानगर स्थित सी-ब्लॉक, अग्रवाल प्लाजा में सीता मईया रसोई द्वारा आयोजित 22वें सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में शामिल हुईं। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संदीप पाठक, पूर्व पार्षद प्रत्याशी मैथिलीशरण गुप्त वार्ड तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।महापौर इंदिरानगर स्थित 17/153 में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के तत्वावधान में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में भी पहुंचीं। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार वर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इसके बाद महापौर मालवीय नगर, ऐशबाग स्थित ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 17वें विशाल भंडारे में शामिल हुईं। कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष राजीव मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।अलीगंज स्थित रवींद्र गार्डन, सेक्टर-ई में आयोजित विशाल भंडारे में भी महापौर ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर आयोजक अजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता अजय दुबे और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।भूतनाथ क्षेत्र में लखनऊ व्यापार मंडल के तत्वावधान में तीसरे बड़े मंगल पर आयोजित 30वें विशाल भंडारे में भी महापौर ने सहभागिता की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी देवेंद्र गुप्ता, अरविंद पाठक, उत्तम कपूर, लवकुश राजानी, मोहित गर्ग, नदीम खान, गौरव अग्रवाल, ऋषभ गुप्ता और संदीप रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बड़ा मंगल केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली से समस्त प्रदेशवासियों के सुखमय, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

