—- कृषि यंत्र न्यूनतम किराये पर उपलब्ध, ऑनलाइन बुकिंग की भी है सुविधा।
कुशीनगर, 19 मई (आरएनएस)। जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने जनपद के गन्ना कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि गन्ना समितियों में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक का अधिकाधिक उपयोग कर आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती को और अधिक लाभकारी एवं सुगम बनाए।
उन्होंने बताया कि कृषकों को कृषि कार्यों हेतु उपयोगी यंत्र न्यूनतम दर पर किराये पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की विभिन्न गन्ना समितियों में फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए गए हैं। इसके अंतर्गत गन्ना समिति रामकोला पंजाब, खड्डा एवं हाटा में 55 एच.पी. ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य समितियों में रिवर्सिबल मोल्ड बोर्ड प्लाऊ (मिट्टी पलटने वाला हल), ट्रैश मल्चर (06 फीट एवं 07 फीट), पावर स्प्रेयर, रिंग पिट डिगर तथा रैटून मैनेजमेंट डिवाइस (पेड़ी प्रबंधन यंत्र) उपलब्ध हैं।जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि कृषक अपनी संबंधित गन्ना समिति से संपर्क कर आवश्यकतानुसार कृषि यंत्र किराये पर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि गन्ना खेती में उपयोगी इन कृषि यंत्रों का किराया लगभग 45 से 50 रुपये प्रति घंटा निर्धारित किया गया है, जबकि ट्रैक्टर का किराया 735 रुपये प्रति घंटा की दर से देय होगा। कृषकों को केवल खेत में वास्तविक उपयोग की अवधि का ही भुगतान करना होगा। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय खेत की तैयारी एवं आगामी शरदकालीन बुवाई के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। गहरी जुताई हेतु मिट्टी पलटने वाले हल तथा शरदकालीन बुवाई एवं पेड़ी गन्ने में यूरिया घोल के छिड़काव हेतु पावर स्प्रेयर की विशेष मांग बनी हुई है। ऐसे में कृषक आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने सभी गन्ना कृषकों से अपील किया है कि वे गन्ना समितियों में उपलब्ध फार्म मशीनरी बैंक की सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा आधुनिक तकनीक आधारित खेती को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

