-बढ़ते प्रभाव व कारोबार से जलन के चलते तीन साथियों ने की थी हत्या
अयोध्या 19 मई (आरएनएस )। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के वि_लपुर गांव के पास 14 मई को मिले युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। मृतक की पहचान अभिषेक दुबे उर्फ रिंकी मिश्रा के रूप में हुई, जो किन्नर के रूप में शादी-विवाह में नेग मांगने का काम करता था। हत्या उसके तीन साथियों अंशु मौर्य, नताशा किन्नर और विजय ढोलकिया ने की थी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी अभिषेक के बढ़ते प्रभाव और कारोबार से जलन रखते थे। 10 मई को अभिषेक ने अपना जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाया था जिसमें करीब 1000 लोग शामिल हुए थे। उसी रंजिश में तीनों ने अभिषेक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर हालत में वि_लपुर के पास छोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण डॉ. बलवंत चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामला ब्लाइंड मर्डर था, इसलिए बीकापुर पुलिस और एसओजी टीम को चार दिन तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, आला कत्ल, कैंची, एक कार, एक बाइक और 220 रुपये नगद बरामद हुए हैं। सफल खुलासे पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बीकापुर पुलिस और एसओजी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

