अयोध्या 19 मई (आरएनएस )। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तारून थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी और गाली गलौच तथा धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय ने बताया कि तारून थाने में सगे भाइयों के खिलाफ गत वर्ष रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी। दर्ज मामले की विवेचना में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन आरोपी मिल नहीं रहे । जिसके कारण एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने नामजद आरोपियों महेश कुमार वर्मा व इसके भाई मुकेश कुमार वर्मा पुत्रगण स्व कल्लू प्रसाद वर्मा निवासी मकसूदनपुर थाना तारून की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

