अयोध्या 19 मई (आरएनएस ) नगर कोतवाली क्षेत्र के मकबरा क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने जिला प्रशासन को शिकायत पत्र देकर वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे और उसकी बिक्री का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता अनूप कुमार ने जिलाधिकारी को लिखे संबोधित पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मकबरा वक्फ बोर्ड की जमीन पर दुकानें बना ली हैं और उनमें रोजी-रोटी चला रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने वक्फ की कुछ जमीन को भू-माफिया तत्वों को लाखों रुपये में बेच दिया है। अब बची हुई वक्फ बोर्ड की जमीन को भी बेचकर मालामाल होने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता ने इसे वक्फ संपत्ति के साथ बेहद अन्यायपूर्ण कार्य बताया। शिकायत में जिला अधिकारी से अपील की गई है कि मामले की तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस शिकायत के बाद स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई है। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। अनूप का कहना है िक जिलाधिकारी से मामले में आश्वासन मिला है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

