जांजगीर-चांपा, 19 मई (आरएनएस)। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में टेंट उखाडऩे से मना करने की बात को लेकर मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी समीर घृतलहरे निवासी कोसा ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई कि 19 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे मोहल्ले का रहने वाला विकास भंडारी उर्फ चकरी पिता कालिदास टेंट उखाडऩे से मना करने की बात पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी चाकू लेकर जबरन घर में घुस गया और प्रार्थी के भाई व मां के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
मामले में थाना मुलमुला पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/2025 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) और 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास भंडारी उर्फ चकरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसके कब्जे से एक चाकू भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उपनिरीक्षक फुलेश्वर सिदार, प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या और आरक्षक मनभावन पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

