इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म अमर सिंह चमकीला के बाद, दिलजीत दोसांझ का इम्तियाज के साथ यह दूसरा सहयोग है। उनके साथ वेदांग रैना और शरवरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। निर्माताओं ने फिल्म से नया गाना मस्कारा जारी कर दिया है। इससे पहले, दिलजीत की आवाज में फिल्म से पहला आधिकारिक गाना क्या कमाल है रिलीज किया गया था।
मस्कारा गाने को टिप्स ऑफिशियल नाम के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने को ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने कंपोज किया है और इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। निलंजना घोष दस्तीदार ने गाने को आवाज दी है और उनका साथ वेदांग ने दिया है। यह पहला मौका है जब उन्होंने अभिनय के साथ-साथ गाने में भी हुनर दिखाया है। बता दें, मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार है।
फिल्म मैं वापस आऊंगा में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित है,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

