रायपुर, 20 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीं रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में 20 से 25 मई तक लू चलने की संभावना है। अगले 4 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक चढ़ेगा।
प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण कहीं भी अंधड़ चलने या बारिश होने के आसार नहीं है। भीषण गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। इस दौरान उमस का प्रकोप भी बना रहेगा। पिछले 18 दिन भीषण गर्मी से राहत के बाद अब राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश झुलसेगा। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी व बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग बेहाल है। हवा में नमी की मात्रा होने से ये स्थिति बनी है।
कई जिलों में हुई हल्की बारिश
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा, जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां पारा 43.4 डिग्री पर था। हालांकि वहां लू जैसे हालात नहीं बने। शाम को रायगढ़ में हल्की बारिश हुई। रायपुर में 20 मई को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के बाद ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य या मामूली अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक अधिक है।
बिलासपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर रहा अपेक्षाकृत ठंडा
मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान क्चद्बद्यड्डह्यश्चह्वह्म् प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि यहां भी दिन में उमस और गर्म हवाओं का असर महसूस किया गया।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके कारण प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इसके साथ ही एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक तथा दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लक्षद्वीप तक फैली हुई है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से फिलहाल प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
केरल में 26 को पहुंचेगा मानसून
केरल में मानसून 26 मई को पहुंचने की संभावना है। अंडमान निकोबार में 6 दिनों पहले मानसून पहुंच चुका है। प्रदेश में 10 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है।
छत्तीसगढ़ में 10 जून को पहुंचेगा मानसून
प्रदेश में 10 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। केरल में मानसून 26 मई को पहुंचने की संभावना है। अंडमान निकोबार में 6 दिनों पहले से ही मानसून पहुंच चूका है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रासपुर में आज मौसम मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। दिनभर तेज धूप और उमस का असर बना रह सकता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। खासकर दोपहर के समय गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने, शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

