नईदिल्ली,20 मई। राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक शानदार चेज करते हुए, लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रखे गए 221 रनों के लक्ष्य को पांच गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया.
जयपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के इस मैच में, ओपनर वैभव सूर्यवंशी के 93 रनों और ध्रुव जुरेल की संयमित लेकिन विस्फोटक 53 रनों की नाबाद पारी ने राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई.
इस शानदार जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जिससे प्लेऑफ की दौड़ में उनकी उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं.
221 रनों का पीछा करते हुए क्रक्र ने बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. इसके बाद सूर्यवंशी ने एक और तेज-तर्रार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के शामिल थे.
जुरेल ने भी इस चेज में अहम भूमिका निभाई और 38 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के भी लगाए. लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान और आकाश महाराज को एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने मिशेल मार्श के 96, जोश इंग्लिस को 60 और कप्तान ऋषभ पंत के 35 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन उस लक्ष्य को उनके गेंदबाज डिफेंड नहीं कर सके, जिसकी वजह उन्हें इस सीजन 9वीं हार का सामना करना पड़ा.
राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट लिया जबकि यशराज पुंजा को दो विकेट मिला.
हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत ने कहा, ‘हमारी मौजूदा स्थिति चाहे जो भी हो, हमें एक टीम के तौर पर खुद पर गर्व है. हमारी टीम जिस तरह की है, हमें पता है कि हम जीत सकते हैं. चाहे कुछ भी हो जाए, एक टीम के तौर पर और एक खिलाड़ी के तौर पर हमें खुद पर पूरा भरोसा है. चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं, और यह बात हर कोई जानता है, लेकिन इससे यह सच नहीं बदल जाता कि हम एक जबरदस्त टीम हैं.’
पंत ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि इसे देखने के कुछ अलग-अलग तरीके हो सकते हैं. बीच के ओवरों में और फिर आखिरी ओवर में, जिस तरह से आर्चर ने गेंदबाजी की, मुझे लगता है कि वह सच में बहुत बढिय़ा थी. लेकिन इस तरह की पिच पर, जब आपको इतनी अच्छी शुरुआत मिलती है, तो हम असल में पांच या दस रन और बना सकते थे. बस हम आखिरी ओवर में उस मौके का फायदा नहीं उठा पाए.’
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

