सिरसा 20 मई (आरएनएस)। शहर के वार्ड नंबर 28 स्थित गुरु तेग बहादुर नगर के निकट ग्रीन बेल्ट में डंपिंग प्वाइंट बनाए जाने के विरोध में वार्डवासियों ने प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्डवासियों मुस्कान, सिमरन, मीत सोढ़ी, हरमन सोढ़ी, तनिष, साहिबजोत, विक्रम मनोज कुमार, राजकुमार, कमलेश, ओमप्रकाश, जगी बाई, निशा, लखा, सुमन, सुजीत, अंजली, शांति, मक्खन, हरदीप सिंह, साबी सिंह, हरीसिंह, अरविंद्र सिंह, अमर सिंह, कैलाश कुमार, मीतो, रेणु, कपिल, काजल, शिंद्र कौर, सीमा, जय सिंह, शालू, रजनी, निशु, नीलम, रामू, रानी, परमजीत, हैप्पी, किरण, जतिंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, सोनू, नीलम, दरबारा, गगन, काका, कश्मीर कौर, निर्मला रानी, सुरेंद्र सिंह, बग्गा, मंगल सिंह, जगतार सिंह, मनजीत कौर, अमरजोत कौर, रूपिंद्र कौर ने बताया कि गल्र्ज पोलटैक्निक के निकट काली माता मंदिर के पास ग्रीन बैल्ट में डंपिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है, जिससे यहां के बाशिंदों को काफी समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा। कूडेÞ के कारण बिमारी फैलने का भी डर है। वार्डवासियों की समस्याओं को देखते हुए इस डंपिंग प्वाइंट को यहां से कहीं और शिफ्ट किया जाए, ताकि लोगों को तमाम समस्याओं से निजात मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

