लखनऊ 20 मई (आरएनएस )के महिगवां थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पम्प पर देर रात लूट की घटना सामने आई है। बैटरी रिक्शा से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पम्प से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर पम्प पर मौजूद चौकीदार के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 मई 2026 की रात करीब एक बजे की है। थाना महिगवां क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी ऋषि यादव ने थाना महिगवां में तहरीर देकर बताया कि उनके पेट्रोल पम्प पर बैटरी रिक्शा से आए अज्ञात व्यक्तियों ने लगभग 8100 रुपये नकद और मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के दौरान बदमाशों ने पम्प पर मौजूद चौकीदार विपिन कुमार के साथ मारपीट भी की और मौके से फरार हो गए।तहरीर के आधार पर थाना महिगवां में मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(1) और 115(2) में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।घटना के खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना महिगवां पुलिस द्वारा दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं अन्य जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के शीघ्र और सफल अनावरण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

