सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट में जयेश, हर्षित, आयुष, अमित और अनुपम चमके
प्रयागराज 20 मई (आरएनएस ) खेलगांव पब्लिक स्कूल और शार्प क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। खेलगांव पब्लिक स्कूल के जयेश केसरवानी (100 रन नाबाद, 115 गेंद, नौ चौके, दो छक्के), हर्षित जी सहाय (82 रन, 70 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के एवं 7-0-32-5) और शार्प क्लब के आयुष यादव (81 रन, 67 गेंद, सात चौके, पांच छक्के), ओमित यादव (40 रन एवं 8-2-19-4) और अनुपम कुमार (67 रन एवं 7-1-33-3) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
खेलगांव पब्लिक स्कूल ने बुधवार को अपने मैदान पर 45 ओवर में 6 विकेट पर 266 रन (जयेश केसरवानी 100 नाबाद, हर्षित जी सहाय 82, शिवम यादव 2/33, ईशान 2/65) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब की टीम 43.3 ओवर में 203 रन (कार्तिकेय श्रीवास्तव 86 नाबाद, अभिषेक अग्रहरी 51, हर्षित जी सहाय 5/32, अथर्व तिवारी 2/35) पर सिमट गई।
सोनामती क्लब मैदान पर शार्प क्लब ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन (आयुष यादव 81, अनुपम कुमार 67, ओमित यादव 40, संजीव सिंह 32, मयंक यादव 23, अमन कुमार 2/41, जाहिद शेख 2/61) बनाए। जवाब में एएस हनुमानगंज क्लब की पूरी टीम 26 ओवर में 124 रन (अंशु विश्वकर्मा 50, आर्यन श्रीवास्तव 34, ओमित यादव 4/19, अनुपम कुमार 3/33, आकाश वैभव 2/20) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

