प्रयागराज 20 मई (आरएनएस ) कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने किड्स प्रयागराज क्लब बी को पांच विकेट से हराकर केएस स्पोट्र्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। विजेता टीम के आर्यन मिश्र ने अचूक गेंदबाजी (6-2-13-4) की।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में किड्स प्रयागराज क्लब बी की टीम 23.5 ओवर में 66 रन (राघव मिश्रा 21, अर्पित बघेल 11, आर्यन मिश्र 4/13, आर्यन यादव 3/14, आयुष रावत 3/21) पर सिमटी। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 8.2 ओवर में 5 विकेट पर 67 रन (अंशुमान सिंह 38, अक्षित रावत 26 नाबाद, आनंद प्रताप सिंह 4/11 कीर्तिमान पांडेय 1/06) बना लिए। आर्यन मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

