प्रयागराज 20 मई (आरएनएस ) फाफामऊ क्लब ने किशोरी लाल क्लब को छह विकेट से हराकर केएस स्पोट्र्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
फाफामऊ मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में किशोरी लाल क्लब ने 23.2 ओवर में 88 रन (रूद्रराज सिंह परिहार 45 नाबाद, परम सिंह 2/18, दीपांश सिंह 2/21, लकी सरोज, अंश चौरसिया व आदर्श यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में फाफामऊ क्लब ने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 92 रन (लकी सरोज 29 नाबाद, ऋषित 14, युवराज सिंह परिहार, अंश कुमार, मनीष जायसवाल व हमजा एक-एक विकेट) बना लिए। लकी सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

