सड़क पर नमाज करने से आम लोगों का रास्ता रुकता है जो इस्लाम के मूल भावना के खिलाफ है
प्रयागराज 20 मई (आरएनएस )। भाजपा काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री सैफुल अब्बास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर हमने अंधेरों मे जंग जीत कर कमल खिलाया है। जिसके कारण 22 राज्यों में आज भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी दलों की सरकार है। आगे हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में उत्तर प्रदेश की विधानसभा में जीत का हैट्रिक लगाएगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा और उसके सहयोगी दल मुस्लिम समाज को सिर्फ अपना वोट बैंक समझते हैं। उन्हें प्रयोग कर सत्ता प्राप्त करने का साधन मानते हैं। लेकिन अल्पसंख्यक समाज मुस्लिम समाज उनकी जागीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में आज कानून का राज है। और अमन चैन न कायम है। कुछ लोग सड़क पर नमाज पढऩे को लेकर अपनी
राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। प्रदेश के अंदर संप्रदायिक वातावरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबकि इस्लामी शिक्षाओं और शरिया के अनुसार, सड़क पर नमाज करना इसे “नापसंद माना गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस्लाम में दूसरों को असुविधा पहुंचाने की सख्त मनाही है।
संचालन सुशील जैन ने किया।
इस अवसर पर सुशील जैन, राजेश केसरवानी, इमरान राशीद, कुर्बान अली, मोहम्मद असलम, ऐनुलहक, साजन अब्राहिम, वसीम खान, कुमारी शकील जावेद, रविंद्र जैन अमर चंद्र जैन, शत्रुघ्न जायसवाल, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

