प्रयागराज 20 मई (आरएनएस ) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स (युलिप्स) के लिए ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू 30 इंडेक्स फंडÓ लॉन्च किया है। यह फंड ग्राहकों को लार्ज और मिडकैप श्रेणी की आकर्षक वैल्यूएशन वाली कंपनियों में निवेश का अवसर देने और लम्बी अवधि में संपत्ति निर्माण में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर मनीष कुमार ने कहा कि यह फंड ग्राहकों को इक्विटी बाजार में भागीदारी करने का एक संरचित और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है। हमारा ध्यान उन कंपनियों पर है, जिनकी कीमत उनके फंडामेंटल्स के मुकाबले आकर्षक है।
इस फंड की रणनीति मुख्य स्तंभों पर टिकी है, जिसमें वित्तीय मापदंडों के आधार पर शेयरों का चयन, विभिन्न क्षेत्रों में विविधता और समय-समय पर समीक्षा तथा रिबेलेंसिंग के साथ एक अनुशासित तथा नियम आधारित निवेश प्रक्रिया में शामिल है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह दृष्टिकोण ग्राहकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान भी आत्मविश्वास के साथ निवेशित रहने में मदद करता है और उन अवसरों का लाभ उठाने का मौका देता है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

