*पांचवीं जिलास्तरीय योगासन चैंपियनशिप में बच्चों ने किया अद्भुत प्रदर्शन
मीरजापुर 20 मई (आरएनएस) डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन मीरजापुर की ओर में नगर के पांडेयपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में पांचवीं जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी राज लक्ष्मी साहिल ने शिव तांडव पर अद्भुत प्रस्तुति दी। योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ अमन सिंह यादव ने प्रबंधक अनंत राज भंडारी ने मिलकर नगर विधायक को अंगवस्त्रम व मूमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि योग कहा कि हमारी सनातन संस्कृति और सभ्यता का मूल धरोहर है, जिसे आज योगासन खेल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए बच्चों के लिए एक नया अवसर है। कार्यक्रम समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार सोहन लाल श्रीमाली ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें मेडल मुमेटों के साथ प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उन्हें आने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जनपद के बच्चों का अद्भुत प्रदर्शन देख कर मन प्रफुल्लित हुआ , और लगा कि सच में जनपद में भी योग में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभाएं मौजूद है, जो आने वाले समय में जनपद मीरजापुर का गौरव बढ़ाएंगे।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 8 से 14 वर्ष में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं बच्चों में आर्टिस्टिक सिंगल गर्ल सब जूनियर प्रतियोगिता में आकृति मौर्य प्रथम, आयुषी दुबे द्वितीय एवं दृष्टि पाण्डेय तृतीय स्थान प्राप्त की। सब जूनियर ट्रेडिशनल गर्ल प्रतियोगिता में प्रीति बिंद प्रथम अर्चिता सिंह द्वितीय, प्रियांशी पाण्डेय तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर ट्रेडिशनल ब्वॉय प्रतियोगिता में यश चौहान प्रथम, शिवाय गुप्ता द्वितीय तन्मय भारती तृतीय स्थान पर रही। जूनियर 14 से 18 वर्ष ब्वॉय प्रतियोगिता में कृतवेश पाण्डेय प्रथम, हर्ष पाण्डेय द्वितीय, कृष्णम पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। गर्ल प्रतियोगिता में पूनम बिंद प्रथम स्थान पर रही। आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर ब्वॉय संकल्प कुशवाहा प्रथम देवांश तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। सब जूनियर ब्वॉय रिदमिक पेयर में मानस राय एवं शिवाय गुप्ता प्रथम स्थान, अद्विक एवं शिव श्याम द्वितीय स्थान , सब जूनियर रिदमिक पेयर गर्ल त्रिशिखा पाण्डेय एवं श्रीजा सिंह प्रथम स्थान, जियांशी शेखर एवं अर्चिता सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बॉयस ट्रेडिशनल इवेंट अश्वनी मौर्य प्रथम, सीनियर गर्ल ट्रेडिशनल इवेंट में राज लक्ष्मी प्रथम, आरती द्वितीय एवं विजय लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने आए हुए डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के साथ पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम व प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल संघ के सचिव योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने टीम के साथ आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए सभी योगासन जजों खिलाडियों एवं सहयोगी स्कूल परिवार का आभार धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रधानाचार्या रितु भंडारी योग गुरु भोला नाथ योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय, संगीता व्यास, रचना पाठक, नीतू यादव, रामधनी पाल, सुरेन्द्र मौर्य, राजकुमार योगी, भरत, दिव्या श्रीवास्तव, अवनीश उपाध्याय, राहुल यादव, प्रवीण मौर्य, अनिल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

