ड्रमंडगंज, मीरजापुर 20 मई (आरएनएस)। क्षेत्र के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग स्थित रतेह गांव में शिव फिलिंग स्टेशन के पास बुधवार दोपहर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पीछे से जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय नीरज निषाद बाइक से हलिया गैस एजेंसी पर जा रहा था। जैसे ही रतेह गांव स्थित शिव फिलिंग स्टेशन से आगे पहुंचा तो खड़े सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एसआई कृपा शंकर यादव, रामविशाल व शिवाकांत पांडेय ने घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक के मुंह तथा शरीर के अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोट को देखते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

