*सौ दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान के तहत आयोजित हुआ शिविर
मीरजापुर 20 मई (आरएनएस)। शासन के निर्देशानुसार टीबी की पहचान और समय से उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सौ दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान चलाया है के तहत बुधवार को लालगंज में चौपाल लगाकर लोगों को क्षय रोग के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान शिविर लगाकर अभियान में हाई रिस्क गांवों में हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन से स्क्रीनिंग कर मरीजों को पहचान कर नि: शुल्क इलाज से जोड़ा गया। इस सम्बन्ध में अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के सोनवर्षा, बसही कला, खजुरी, मानिकपुर, रानीबारी, नदनी, धंसडा राजा, बामी, राजपुर, तेंदुआकला, पगार, ददरी राजा, लालगंज सहित अन्य गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के एक्स रे टेक्निशन सुजीत कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद सहयोगी अजीत कुमार सिंह ने कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग कराई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गांवों में लोगों को जागरूक करते हुए साथ ही कैंप लगाकर ऐसे लोगों की पहचान की गई जिनमें टीबी के संभावित लक्षण लगातार दो हफ्ते से खासी आना बुखार या वजन का कम होना दिखाई दे रहा है तो संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ताकि बीमारी की पुष्टि के बाद इलाज शुरू कराया जा सके। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से लालगंज ब्लॉक टीबी मुक्त ब्लॉक बनेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर योगेश दुबे ने कहा कि टी बी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन नियमित दवा और समय पर उपचार से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। शिविर में शमीम अहमद वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, अजीत कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, एलटी राजेश श्रीवास्तव, आशा सुनीता दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

