नवाबगंज(गोण्डा) 20 मई। कंपोजिट विद्यालय कोल्हमपुर में बुधवार को आयोजित स्काउट एवं गाइड रैली का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। रैली के माध्यम से स्कूल चलो अभियान को बढ़ावा देते हुए बच्चों ने अभिभावकों के बीच शिक्षा के महत्व तथा उसके सामाजिक और आर्थिक पक्षों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। यह जानकारी प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा ने दी।
रैली के दौरान बच्चों और शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय नरेंद्रपुर तक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र, विकास कुमार सिंह, सीमा सिंह, कदीरूनिशा तथा शिक्षामित्र श्रीमती ज्योति पांडे उपस्थित रहीं।
रैली के बाद आयोजित साहसिक गतिविधियों में बच्चों ने रस्सी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की कलाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रस्सी के सहारे पेड़ पर चढऩा, लटककर चलना तथा अन्य रोमांचक गतिविधियों का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। साथ ही उन्हें आपदा से बचाव और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को तालाब में स्नान के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताते हुए जीवन रक्षक डोरी बांधने एवं उसके प्रयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पाकर बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए। अंत में शिविर का समापन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

