पिथौरागढ़,20 मई (आरएनएस)। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 65 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

