रुड़की,20 मई (आरएनएस)। आईआईटी रुड़की ने तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन बाजार की जरूरतों को पूरा करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए स्काई स्किल अकादमी हैदराबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीटी अकादमी विकसित हो रहे ईवी कार्यबल के लिए एडवांस और शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेशन पाठ्यक्रम संचालित करेंगी। पाठ्यक्रम में ईवी आर्किटेक्चर और डिजाइन, बैटरी टेक्नोलॉजी और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक मोटर्स और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, डायग्नोस्टिक्स, सुरक्षा प्रणालियां और वाहन ऊर्जा अनुकूलन आदि को शामिल किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

