रुड़की,20 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड किसान मोर्चा की मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में मासिक बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। जिन किसानों ने अभी तक बिल का भुगतान नहीं किया है। टीम उनके कनेक्शन काट रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किसानों को ट्यूबवेल का बिल माफ नहीं किया जा रहा है। किसानों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाकर ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने तत्काल ऊर्जा निगम को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

