रुड़की,20 मई (आरएनएस)। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने पर मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में नेहरू नगर निवासी सचिन मोहन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर दी। बताया कि उन्होंने घर के बाहर गली में बाइक खड़ी की थी, वह बाहर आए तो बाइक मौके से गायब मिली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

