रायपुर,20 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ कैडर 2024 बैच के पांच ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिव के पद पर नियुक्ति मिली है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, सभी अधिकारी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 8 सप्ताह के प्रशिक्षण पर रहेंगे। यह प्रशिक्षण 25 जून तक चलेगा। देशभर के कुल 184 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक अक्षय दोषी को महिला एवं बाल विकास विभाग, क्षितिज गुरूभेले को श्रम एवं रोजगार विभाग, अनिकेत अशोक फड़ताले को औद्योगिक प्रोत्साहन विभाग, टी. अरविंद कुमारन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा विपिन दुबे को नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में सहायक सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी अधिकारी दोबारा मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद उन्हें परिवीक्षाधीन प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ भेजा जाएगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

