79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस मौनी रॉय लगातार अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं. अब एक्ट्रेस का दूसरा लुक सामने आ चुका है, जिसमें वो पहले से भी ज्यादा एलिगेंट और स्टनिंग नजर आ रही हैं. इस बार मौनी रॉय ने ब्लू कलर का बेहद खूबसूरत बैकलेस गाउन पहना. इस ड्रेस को बनाने में करीब 300 घंटे लगे हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ब्लू कलर का बेहद खूबसूरत बैकलेस गाउन पहनकर उतरीं, जिसकी फिटेड सिल्हूट उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रही है. इस आउटफिट के साथ जुड़ा लंबा फ्लोई ट्रेल उनके लुक को रॉयल और स्टाइलिश टच दे रहा है. मौनी ने बताया कि उनकी इस ड्रेस को बनाने में करीब 300 घंटे लगे हैं. मौनी ने अपने बालों को सॉफ्ट वेवी लुक में ओपन रखा है. साइड से पार्टिंग के साथ उनके ब्राउन टोन बाल चेहरे पर काफी नैचुरल और फ्रेश लग रहे हैं. मौनी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है. ड्यूई बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो दिया. इस लुक में मौनी का एलीगेंट और ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मौनी की इस ड्रेस को पूजा शाह ने डिजाइन किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर और टीजर कान्स में लॉन्च हो चुका है, जिसकी तस्वीरें वो जल्द शेयर करेंगी. मौनी का ये रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए. उनकी हर तस्वीर में कॉन्फिडेंस और ग्रेस साफ नजर आ रहा है. बता दें कि मौनी रॉय पिछले लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वो शादी के चार साल बाद अपने पति सूरज नांबियार से अलग हो गई हैं. हाल ही में दोनों ने अपना सेपरेशन कंफर्म किया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास विश्वंभरा और द वाइव्स जैसी फिल्मों भी हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

