ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर कमाल परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कारोबार किया है और ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है. वर्ल्डवाइड तो ये धड़ाधड़ रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. अब इसने रितेश देशमुख की हाउसफुल को मात देते हुए एक नई बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
हिंदी भाषी क्षेत्र में कई फिल्मों से मुकाबले के बावजूद, रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित ये फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
रिपोर्ट के मुताबिक, राजा शिवाजी ने रिलीज के 19वें दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. बता दें कि मंगलवार को इसकी कमाई में टिकटों पर छूट की वजह से मामूली उछाल देखने को मिला.
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में राजा शिवाजी के 19 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 95.7 करोड़ रुपये (नेट) हो गया है. वहीं चौथे वीकेंड तक राजा शिवाजी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर जाएगी और ऐस कर मराठी सिनेमा की पहली 100 करोड़ी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी. बता दें कि टैक्स सहित इसका कुल कलेक्शन 112.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
विदेशों में भी राजा शिवाजी का डंका बज रहा है. इसी के साथ इसने ओवरसीज में 4.90 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं भारत और ओवरसीज की कमाई को मिलाकर राजा शिवाजी का 19 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 117.82 करोड़ रुपये हो चुका है. यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा अब हाउसफुल (2010) के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को तोडऩे और रितेश देशमुख की अब तक की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने से सिर्फ 5.78 करोड़ रुपये दूर है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

