बॉबी देओल को पिछले काफी समय से फिल्मों में सेकंड लीड के तौर पर देखा जा रहा है। अब वह मुख्य अभिनेता बनकर अपनी क्राइम एक्शन-थ्रिलर फिल्म बंदर से पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप ने संभाली है। इसका टीजर कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था। हालिया पोस्ट में निर्माताओं ने बंदर के ट्रेलर रिलीज को लेकर तारीख का खुलासा कर दिया है। साथ में नया पोस्टर भी जारी किया है।
फिल्म वास्तविक घटना से प्रेरित एक सेलिब्रिटी की कहानी है, जिसपर गंभीर आरोप लगते हैं और इसके कारण उसका कीरियर खत्म होने की कगार पर आ जाता है। पोस्टर में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद की झलक भी दिखाई दी है। ट्रेलर आज 21 मई को आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा, जबकि फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले, फिल्म का प्रीमियर 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बंदर, बॉबी देओल के साथ उनकी पहली कोलैबोरेशन है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी कहानियों के लिए जाने जाने वाले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म को लिखा है, जो इसे एक इमोशनली इंटेंस और मॉरल रूप से डार्क सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाती है। यह कहानी फेम, स्कैंडल, डिजायर और पब्लिक डिस्ट्रक्शन की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

