नईदिल्ली,21 मई। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में भी 78 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. पहले टेस्ट में उन्होंने पाकिस्तान को 104 रन के बड़े अंतर से हराया था. इस जीत से जहां बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है वहीं भारत को बड़ा झटका लगा है. भारत अब नवीनतम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गया है.
बांग्लादेश के अब चार टेस्ट मैचों में दो जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 58.33 प्रतिशत अंक हैं, जबकि भारत के नौ टेस्ट मैचों में चार जीत, उतनी ही हार और एक ड्रॉ के साथ 48.15 अंक हैं. पहले दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम अब एशियाई देशों की रैंकिंग में पाकिस्तान से ऊपर है.
शुभमन गिल की अगुवाई वाली इस टीम ने इस साल अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. भारत अब अफगानिस्तान के खिलाफ छह जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा लेकिन यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है. भारतीय टीम को इस साल के आखिर में श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां वह दो-दो टेस्ट मैच खेलेगी. उसे फिर 2027 में अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है.
डब्ल्यूटीसी के मैजूदरा चक्र में भारत को घरेलू टेस्ट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उसने इंग्लैंड में भी दो मैच गंवाए हैं. जब गिल की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड में पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ की थी.
बता दें कि टीम रैंकिंग अंकों से नहीं बल्कि डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में प्रतिशत अंकों के आधार पर तय की जाती है. 2025-2027 चक्र में बांग्लादेश के 28 अंक हैं जबकि भारत के 52 अंक हैं. पाकिस्तान मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर है.
ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र में अब तक आठ टेस्ट मैचों में सात जीत और एक हार दर्ज की है. वह 87.50 प्रतिशत अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है. न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है, जिसने तीन टेस्ट मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के बाद 77.78 अंक प्राप्त किए हैं. दक्षिण अफ्रीका तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर है.
तालिका के टॉप टू टीमों के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच खेला जाता है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

