रुड़की 21 मई (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के एक राष्ट्रीय धावक ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने और शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बसेड़ा गांव निवासी विजयपाल राष्ट्रीय धावक हैं और कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए पत्र में बताया कि गांव में उनकी काफी भूमि खाली पड़ी है। आरोप है कि 11 अप्रैल को कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। विजयपाल का आरोप है कि 13 अप्रैल को कब्जा करने वाले पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने का प्रयास किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

