रुड़की 21 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सहारनपुर- झबरेड़ा मार्ग पर बस सेवा शुरू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है। यह बस सहारनपुर से झबरेड़ा तक प्रतिदिन तीन से चार चक्कर लगाती है। यह बस लाखनौर, सीडकी, खेड़ा मुगल, बिलासपुर, फलौदा समेत कई गांवों से होकर गुजरती है। झबरेड़ा इस बस सेवा का मुख्य अड्डा बनाया गया है। क्षेत्र निवासी डॉ जोधसिंह, चौधरी बिरम सिंह, बिट्टू चौधरी, यशवीर सिंह, नीटू गुप्ता, प्रदीप कुमार, राजकुमार, शमशाद अली, जमशेद आदि का कहना है कि उत्तराखंड सरकार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए ऐसी पहल करनी चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

