रुड़की 21 मई (आरएनएस)। बंदरटोल मोहल्ले में मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान एक जीवित सरकारी कर्मचारी को न केवल कागजों में मृत घोषित कर दिया गया, बल्कि अगले ही नंबर पर उसी मृतक को आवेदक (गवाह) बनाकर उसके भाई का नाम भी वोटर लिस्ट से काटने की सिफारिश कर दी गई। बंदरटोल मोहल्ले के वार्ड नंबर-8, बूथ संख्या-16 की एएसडी सूची में यह मामला सामने आया है। बीएलओ की ओर से बूथ लेवल एजेंट को सौंपी गई एसआईआर की एएसडी सूची के क्रम संख्या 15 और 16 पर हुई गड़बड़ी ने पूरी जांच प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

