रुड़की 21 मई (आरएनएस)। एक पक्ष के 11 लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खानपुर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरी बांगर गांव निवासी कुंता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों के साथ रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि रंजिश के चलते 30 मार्च 2026 को उक्त लोग लाठी डंडों से लैस होकर घर पर चढ़ आए और पति सतीश व ससुर फूल सिंह के ऊपर भी जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

