रुड़की 21 मई (आरएनएस)। खेत से नलकूप की मोटर चोरी कर ले जा रहे युवकों का ग्रामीणों ने पीछा किया, जिसमें एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बहबलपुर गांव निवासी राहुल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनके खेत में लगी नलकूप की मोटर कुछ युवक चोरी कर ले जा रहे थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

