रुड़की 21 मई (आरएनएस)। साइबर ठगों ने एक युवक बैंक खाता हैक कर खाते से डेढ़ लाख से अधिक की रकम साफ कर दी। पीडि़त की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कस्बा निवासी सावेज आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर दो दिन पूर्व एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया था। इस बीच उसने बातचीत के दौरान अपनी बातों में फंसा लिया और बैंक संबंधी पूरी जानकारी ले ली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

