रुड़की 21 मई (आरएनएस)। शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी आसमान से आग बरसती रही और तेज गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग गंगनहर घाटों और आसफनगर रजवाहे पर पहुंचकर पानी में नहाते नजर आए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

