सुल्तानपुर 21 मई (आरएनएस)। प्रयाग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हुआ है। कस्बा कूरेभार थाना कूरेभार क्षेत्र में एक ट्रेलर और एक कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई। कंटेनर के ड्राइवर जिनकी पहचान मोहम्मद कफील थाना धम्मौर के रूप में हुई है।चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,उसे इलाज के लिए सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित किया। कूरेभार थाना अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी बोले डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। रात में ही पुलिस टीम लगा कर आवागमन बहाल किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

