– बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंडारे में चखा प्रसाद
खागा, फतेहपुर 21 मई (आरएनएस)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सोहदमऊ गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थापना के पांचवें दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम स्थल पर थाना सुल्तानपुर घोष के उपनिरीक्षक आनंद वर्मा अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और बाबा साहब के मूर्ति पर मल्यार्पण किया और आयोजन की सराहना की। आयोजकों द्वारा बच्चों को कॉपी, किताबें एवं पेन वितरित किए गए। साथ ही समाज एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे कलमकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसी बीच भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष विवेक यादव अपनी टीम के साथ पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संध्याकाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में बहुजन गायिका गुडिय़ा रानी ने देशभक्ति एवं बहुजन गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश कुमार कोषाध्यक्ष आदर्श कुमार उफऱ् मोनू चैधरी, आयोजक अरुण केशकर, सहयोगी महेश चैधरी, सहयोगी सुनील कुमार गौतम, अजय बाल्मीकि, महेश कुमार, अरबिंद कुमार, सोनेलाल, राहुल कुमार, डॉक्टर विनय कुमार, पत्रकार मेराज अहमद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गयासुद्दीन, पूर्व प्रधान शोहेल अहमद, नारायण मौर्य, दिलीप यादव सहित क्षेत्र के तमाम संभरान्त गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

