फतेहपुर 21 मई (आरएनएस)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घरई खेड़ा में 32 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प डस लिया। जिसकी उपचार के लिए सदर अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार घरईखेड़ा गांव निवासी पुत्तन की पत्नी सदाप्यारी मंगलवार की बुधवार की दोपहर घर पर काम कर रही थी। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उपचार के लिए सीएचसी लाये जहां चिकित्सीय उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी मृतका के भाई अखिलेश ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

