फतेहपुर 21 मई (आरएनएस)। बांदा जनपद के थाना मरका गांव समगरा के समीप गुरूवार की सुबह बाइको की हुयी भिड़ंत में 55 वर्षीय अधेड़ की मौके में पर ही मौत हो गई, वहीं पुत्र घायल हो गया। जनपद करीब होने के कारण परिजन घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार समगरा गांव निवासी स्व0 जगदेव का पुत्र गुलाब अपने पुत्र बब्बू उर्फ अनिल के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। तभी सामन से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे गुलाब की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पुत्र मामूली तौर पर घायल हो गया। परिजन फतेहपुर जनपद करीब होने कारण घर वाले अधेड़ व पुत्र को सदर अस्पताल लाये जहां चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

