फतेहपुर 21 मई (आरएनएस)। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम चक्की से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पार करते समय 23 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार चक्की गांव निवासी रामप्रकाश का पुत्र संदीप बुधवार की रात किसी काम से जा रहा था। तभी चक्की से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पार करत समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

